



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के जूनियर वर्ग के बच्चों ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन और राज्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित
DSSA हमीरपुर के द्वारा 11 सितम्बर से 12 सितम्बर तक जिला स्तरीय कनिष्ठ वर्ग सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय अमरोह में किया गया। जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के लड़कों ने एकांकी एवं नृत्य समूह में प्रथम स्थान और सोलो संगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इन सब विजयी बच्चों का चयन राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हो गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरूण कुमार चौहान ने सभी विजेता बच्चों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । |
Post Views: 433



















Total Users : 127074
Total views : 192230