



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय, भोटा, हमीरपुर में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन श्रीमति सलोचना ठाकुर जी रहीं। इन्होने बी. एड. व. डी. एल. एड. की छात्राओं को स्वयं की स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
व बताया कि स्वच्छ रह कर हम बहुत सारी बिमारियों से निजात पा सकते हैं। महिलाओं के लिए स्वच्छ रहना अति आवश्यक है। छात्राओं ने उनको बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना तथा स्वास्थ्य से सम्बन्धित सवाल भी पूछे।


कालेज के सहायक प्रोफेसर सुनील कुमार ने उनका धन्यवाद किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बी. एड. डी. एल. एड. व बी. ए. की छात्राओं सहित कालेज का महिला स्टॉफ उपस्थित रहा।



Post Views: 268

















Total Users : 125222
Total views : 189407