



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की लड़कियों ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन और राज्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित।

DSSA हमीरपुर के द्वारा 13 सितम्बर से 14 सितम्बर तक जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में किया गया। जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की लड़कियों ने एकांकी में प्रथम स्थान, समूह नृत्य में द्वितीय स्थान और भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।



इन सब विजयी बच्चों का चयन राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हो गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरूण कुमार चौहान ने सभी विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।



Post Views: 300

















Total Users : 125192
Total views : 189367