



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी पूरे जोरों पर है। इस अभियान के तहत प्रदेश के प्रमुख नेता इन दोनों प्रदेश भर में अभियान को तेजी लाने के लिए मंडल स्तर पर बैठके कर रहे हैं। हमीरपुर में इस अभियान को और तेजी लाने के लिए पूर्व में रहे प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान शिमला संसदीय क्षेत्र के तीसरी बार के सांसद सुरेश कश्यप ने आज हमीरपुर जिला के सभी मंडलों में मंडल के प्रमुख व जिला प्रमुख लोगों के साथ बैठकर की हमीरपुर मंडल में यह कार्यक्रम किसान भवन बरोहा मैं हुआ। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा हमीरपुर विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्रि ब मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सदस्यता अभियान को लेकर जिला के सभी मंडलों में पूर्व सांसद सुरेश कश्यप ने ली बैठक

सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है वह हर 6 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी मैं सदस्यता अभियान चलाया जाता है इसमें सभी नए पुराने सदस्यों को ऑनलाइन एवं एक कॉपी प्रति के जरिए प्रायमरी मेंबरशिप की जाती है। यह मेंबरशिप मैं बूथ स्तर पर नए पुराने कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन और फॉर्म भरकर सदस्य बनाया जाता है देश भर में भारतीय जनता पार्टी ने जहां एक ओर 11 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है वहीं हिमाचल में भी यह संख्या लगभग 16 लाख नए सदस्य व पुराने सदस्य बनाने की है। हमीरपुर में भी इसे बूथ स्तर पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निश्चित हुआ है।
कश्यप ने कहा कि हमीरपुर में अभी तक 10000 सदस्यों को प्राइमरी सदस्यता हो चुकी है और 25 सितंबर तक लगभग हमीरपुर मंडल से 25हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है जिसे हमीरपुर मंडल में रहते बखूबी बना लेंगे। आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद ने हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा को प्राइमरी सदस्य बनाकर उनका नवीनीकरण किया। उन्होंने प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री एवं पूर्व हमीरपुर के विधायक रही उर्मीला ठाकुर को भी प्राइमरी सदस्यता का नवीनीकरण किया
सुरेश कश्यप ने कहा कि 2014 के बाद देश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ बड़ा है जिस तरह से केंद्र में नरेंद्र मोदी की पिछले लगभग साढ़े 10 वर्षों से गरीब, महिला ,युवा उनके कल्याणकारी योजनाओं के लिए कार्य कर रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि दुनिया के एक महानतम नेता के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखा जाता है। इसी विश्वास के साथ आज भारत की जनता का हर नागरिक भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाहता है। आज के युवा बढ़ चढ़कर राजनीति की ओर अपना कदम बढ़ा रहे हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि यहां तक की प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि हमारा लक्ष्य अगले 5 वर्षों में लगभग 1 लाख नए युवाओं को राजनीति में मौका देना है। ताकि हम उनके नए अनुभव का इस्तेमाल देश की प्रगति के लिए किया जा सके। उन्होंने इस अभियान को गति देने के के लिए पदाधिकारीयो से आग्रह किया कि हमारा मात्र नए सदस्य बनना ही लक्ष्य नहीं है बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान में जुड़े और हम 16 लाख सदस्य बनाकर हिमाचल में अपने लक्ष्य को प्राप्त करें ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा जिला महामंत्री राकेश ठाकुर प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री त् सदस्यता अभियान हमीरपुर मंडल की प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयपाल शोहरू पूर्व कौशल विकास निगम के अध्यक्ष नवीन शर्मा मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश ठाकुर, प्यारेलाल शर्मा, वीना शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया कमलेश परमार, रीना कुमारी, पुरुषोत्तम ठाकुर, दीक्षित गौतम किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा , किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य अनीश ठाकुर सहित आदि प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे
Post Views: 364



















Total Users : 125179
Total views : 189354