


हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालयए में एक पेड़ मांं के नाम मुहिम के अंतरगत वृक्षा रोपण करवाया गया। यह मुहिम पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर 5 जून 2024 को प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य मां के नाम पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण करना है।

जिसके चलते हम बहुत से पेड़ लगा कर पर्यावरण को वचा सकते हैं। यह मुहिम पूरे देश में लागू है जिसके अन्तर्गत हमें देशभर में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ और मार्च 2025 जक 140 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य है। अब तक इस मुहिम के चलते देशभर में 50 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं।



राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालयए भोटा की ओर से एक बरगद व एक पीपल का पेड़ रोपण किया गया। इस उपलक्ष्य पर कॉलेज प्राचार्य डा. राज कुमार धीमान, सुरजीत सिंह उप प्रधान सौर पंचायत, वृक्षारोपण के समन्वयक सुनील कुमार, समस्त बीएड, डीएलएड और बीएझ् के छात्र व संपूर्ण अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।





