सुजानपुर पहुंचे भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन सदस्यता अभियान की कार्यशाला को किया संबोधित: सुधीर भटनागर

सुजानपुर/हमीरपुर:-   विवेकानंद वशिष्ठ  –  सुजानपुर के निजी होटल में सुजानपुर भाजपा द्वारा चलाई गई भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया आयोजित इस कार्यशाला में विशेष रूप से भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने शिरकत की और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

इससे पहले यहां पहुंचे भाजपा संगठन मंत्री का सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर की अध्यक्ष सरोज ठाकुर मंडल महामंत्री जगन कटोच मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया दीप प्रचलित करके इस कार्यशाला का शुभारंभ हुआ इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सुजानपुर भाजपा द्वारा चलाई गई पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि सुजानपुर भाजपा मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता इस अभियान को जोर-शोर से चला रहे हैं इस मौके पर संगठन महामंत्री ने भी अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि 2 सितंबर को भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के पहले सदस्य बने थे 31 अगस्त को देश भर के भाजपा के कार्यकर्ताओं की सदस्यता समाप्त हो गई थी हिमाचल प्रदेश में सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर चला है सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान का टारगेट 25 हजार निर्धारित किया गया है।

 

प्रत्येक कार्यकर्ता जिसे 200 प्राइमरी सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है उस पर कार्य करें और पार्टी के विचारधारा पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ लोगों को जोड़े उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान दो चरण में रखी गई है पहला अभियान 2 सितंबर से 25 सितंबर तक है जबकि दूसरा चरण पहली अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक होगा

 

स्वच्छता पखवाड़े के तहत सुजानपुर में संगठन महामंत्री एवं पार्टी के तमाम पदाधिकारी ने स्वच्छता अभियान चलाया सैनिक स्कूल मुख्य सड़क की सफाई की गई।