



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भोटा में सड़क पर बुरी तरह घायल एक बेसहारा गाय की मदद का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए, संदीप ठाकुर वह उनकी टीम और टैक्सी चालक भाइयों ने गाय का उपचार कर मानवता की मिसाल पेश की है। संदीप ठाकुर, जो मैड में पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं, अपने निस्वार्थ सेवा भाव के लिए जाने जाते हैं।
यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस प्रकार का सराहनीय कार्य किया है। इससे पहले भी वह कई बार लावारिस और बेसहारा पशुओं का इलाज कर चुके हैं, और समाज सेवा में उनकी विशेष रुचि और समर्पण ने उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बना दिया है।


संदीप ठाकुर वह उनकी टीम और टैक्सी चालक भाइयों के सहयोग से घायल गाय को तुरंत उपचार मिला, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। इस प्रकार की मानवीय पहल ने न केवल घायल पशु को राहत दी, बल्कि यह साबित किया कि जब समाज के सदस्य एकजुट होकर काम करते हैं, तो वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।



संदीप ठाकुर ने कहां की हमारे धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है जिसमें देवताओं का वास होता है तो हम अपने स्वार्थ के लिए गाय जब तक दूध देती है तब तक उसका इस्तेमाल किया जाता है और फिर गाय को लावारिस छोड़ दिया जाता है संदीप ठाकुर ने लोगों से आह्वान किया कि अपने पालतू पशुओं को इस तरह से सड़कों पर लावारिस ना छोड़े
टैक्सी चालक के प्रधान सतीश कुमार ने भी इस नेक कार्य के लिए संदीप ठाकुर वह उनकी टीम और टैक्सी चालक भाइयों का हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उनकी सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना करते हुए, हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी वे इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे।

















Total Users : 126741
Total views : 191707