



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विकासखंड बिझडी़ की ग्राम पंचायत दैण के आंगनबाड़ी केंद्र दैण में एनीमिया शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, एवं धात्री माताओं के बीच एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाना और इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना था।
शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय गांव के लोगों ने भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों की मुफ्त एनीमिया जाँच की गई और उन्हें महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। वृत पर्यवेक्षक लता कुमारी ने आयरन युक्त आहार और एनीमिया से बचाव के तरीकों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।


इस शिविर में हेल्थ सुपरवाइजर मिलखी राम ने गर्भवती और धात्री महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता पर भी विशेष जोर दिया गया ताकि माताओं और उनके बच्चों के स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखा जा सके। कई महिलाओं को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित की गईं ताकि वे अपने पोषण की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। हेल्थ सुपरवाइजर मिलखी राम के साथ हेल्थ कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता व आ बा कार्यकर्ता उपस्थित रहे




















Total Users : 126726
Total views : 191686