



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में रविवार 22 सितंबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत एवं पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते लोअर बाजार, वार्ड नंबर-6, कृष्णा गली, बस स्टैंड और साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर इस रविवार को मौसम खराब हुआ तो यह कार्य अगले रविवार को किया जाएगा।


नादौन चौक, हाउसिंग बोर्ड, बाईपास और भोटा चौक में 22 को बिजली बंद



विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में रविवार 22 सितंबर को एचआरटीसी के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के कार्य के चलते नादौन चौक, हमीर होटल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नाल्टी चौक, बाईपास, दुलेहड़ा, हमीर अस्पताल, उसयाणा, लोहारडा, गौड़ा, भोटा चौक और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर इस रविवार को मौसम खराब हुआ तो यह कार्य अगले रविवार को किया जाएगा।

















Total Users : 126726
Total views : 191686