



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जायका मुख्यालय मिशन का चार सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल 08 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-2 में चल रही नवीन कृषि पद्धतियों का जायजा लेने के लिए प्रोजैक्ट क्षेत्र का दौरा करेगा। इस टीम के अन्य सदस्यों में सुश्री शिनो काटो व ताकाहिरो कोइके, दोनों जायका मुख्यालय प्रतिनिधि और जायका इंडिया से केन कुनिडा व सुश्री युकारी इनागाकी शामिल हैं।
यह जानकारी देते हूए जायका कृषि प्रोजैक्ट-2 के परियोजना निदेशक डा. सुनील चौहान ने बताया कि जायका मिशन के इस दौरे का एकमात्र उद्देश्य लाभार्थी किसानों से मिलकर जायका के कार्यक्रमों का जायजा लेना है और उनकी प्रतिक्रियाएं लेकर नवीन कृषि पद्धतियों के परिणामों का आकलन करना है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों में किसी भी अंतरराष्ट्रीय मिशन का जायका कृषि प्रोजैक्ट-2 क्षेत्र का यह पांचवां दौरा है।


इस दौरे के दौरान प्रतिनिधियों द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक इकाई, पालमपुर में कई सिंचाई योजनाओं का दौरा करने की संभावना है। प्रतिनिधिमंडल पालमपुर के पपरोला में संग्रह केंद्र का दौरा करेगा, जहां वे किसान उत्पादक कंपनी (एफ.पी.ओ), बैजनाथ प्रगतिशील किसान उत्पादक निर्माता कंपनी लिमिटेड के पदाधिकारियों और किसानों के साथ बातचीत करेंगा और जायका कृषि प्रोजैक्ट-1 में बने रिटेल आउटलेट, पपरोला का भी दौरा करेगा । उसके बाद वे पालमपुर में बना शिटाके खेती और प्रशिक्षण केंद्र का दौरा करेंगे, जिसमें शिटाके प्रसारकों के साथ बातचीत करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जायका कृषि प्रोजैक्ट-2 में खण्ड परियोजना प्रबंधक इकाई, धर्मशाला क्षेत्र में बन रही सिंचाई सोजना संध कुहल, का भी दौरा करेगा। यहां टीम के सदस्य कृषक विकास संघ के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे और सिंचाई के बुनियादी ढांचे के बारे में चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल कलेक्शन सेंटर भट्टू जाएंगे और एफ.पी.ओ, भवारना के पदाधिकारियों व किसानों के साथ बैठक करेगा।




















Total Users : 115223
Total views : 173940