



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रांगण में दशहरा उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोलास से मनाया गया।
मैग्नेट स्कूल के प्रांगण में चारों तरफ रौनक ही रौनक थी। बच्चों ने रावण के पुतले पर बुराइयाँ को लिखकर उन्हें त्यागने का संकल्प लिया।



बच्चों ने रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। अन्त में प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने दशहरा के महत्त्व को बताते हुए कहा कि यह पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है।



इस दिन भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है।
Post Views: 303
















Total Users : 116715
Total views : 176243