



नादौन/हमीरपुर :- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नादौन शाखा ने ग्राम बहल-फतेहपुर में अपना नया ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित किया है। नादौन के शाखा प्रबंधक अमित बंसल ने बुधवार 9 अक्तूबर को इस ग्राहक सेवा केंद्र का उदघाटन किया।
इस अवसर पर एसबीआई के अधिकारियों ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, अन्य सुविधाओं तथा ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी।


कार्यक्रम में एसबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर के प्रबंधक अरुण कांत शर्मा, उपप्रबंधक अजय कुमार, नादौन शाखा उपप्रबंधक राजेश कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति काफी संख्या में मौजूद रहे।



Post Views: 405

















Total Users : 125193
Total views : 189368