हिमाचल प्रदेश के सभी ज़िलों में धूम-धाम से मनाया अनुराग ठाकुर का जन्मदिन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को अपने दिल्ली आवास पर हजारों कार्यकर्ताओं के संग अपने जन्मदिन का केक काटा। इस अवसर पर देश के कोने- कोने से कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर को दिल्ली आवास पर जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे हुए थे।

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का स्नेह व प्यार का ताउम्र ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद से मुझे ताकत मिलती है और इसी ताकत से मैं दोगुने जोश से जनसेवा कर रहा हूं और हमेशा इसको जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर मुझे बधाई देने वालो का मैं धन्यवादी हूं।

 

अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर हिमाचल प्रदेश के सभी ज़िलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कार्यकर्ताओं ने किया। अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी भारतीय युवा मोर्चा एवं विभिन्न खेल संघो व एनजीओ ने व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप कैंप, कंबल वितरण, खेल प्रतियोगिताओं व मंदिरों में पूजा अर्चना, हवन यज्ञ मैराथन दौड़ अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविरों के साथ ही लंगर लगाए गए तथा कई खेल संघो ने खेलों का आयोजन भी किया गया।

 

कार्यकर्ताओ ने अस्पतालों में फल वितरण और अनाथालयों वह वृद्ध आश्रमों में भी लोगों को जरूर का सामान के साथ-साथ बच्चों को मिठाई वितरित की। विभिन्न खेल संघो द्वारा पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और उनकी दीर्घायु जीवन की कामना की। मंडी, हमीरपुर, देहरा, ऊना, बिलासपुर कांगड़ा , शिमला, चंबा और मंडी जिलों में
पांच बार के सांसद का जो कद राष्ट्रीय राजनीति में है वही कद प्रदेश की जनता के दिलों में भी है। और यह आज के कार्यक्रमों से यह स्पष्ट रूप से पारदर्शित होता है।
इस अवसर पर प्रदेश व देश के बड़े नेताओं ने वह उनके शुभचिंतकों ने विभिन्न माध्यमों से अपनी शुभकामनाएं दी