बच्चों को नशों के बारे किया जागरूक: डां. सुरेंद्र डोगरा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सीनियर सैकेंडरी स्कूल बीड़-बगेहड़ा में चल रहे सात दिवसीय एनएनएस कैंप के 5वें दिन आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगलबैरी के इंचार्ज व हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएसन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने बच्चों को नशे और सामाजिक उत्थान के बारे जागरूक किया।

ड्रग्स का सेवन हो सकता हैं जानलेवा! जब कोई भी नशे का अधिक सेवन करता है, तो उसके मोटर स्किल्स, मनोदशा में बदलाव, मेमोरी लॉस और स्पष्ट रूप से सोचने और समस्याओं को हल करने में परेशानी हो सकता हैं। ये सामान्य अल्पकालिक दुष्प्रभाव हैं। नशा मस्तिष्क में डोपामिन के स्तर में भी गिरावट लाता हैं।

 

जिससे उनके व्यवहार में काफी बदलाव आ जाता हैं। नशे के मस्तिष्क पर कई दीर्घकालिक दुष्प्रभाव भी होते हैं, जो विशेष रूप से उन व्यक्तियों में प्रचलित हैं जो ब्रेन के पूरी तरह से विकसित होने से पहले ही इसका सेवन करने लगते हैं।

 

 

NSS ऑफिसर कृष्ण कुमार ने डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। इस मौके पर हैल्थ सुपरवाइजर रवींद्रा देवी, हेल्थ वर्कर रूचि राणा, आशा वर्कर सुषमा और सौरव ठाकुर उपस्थित थे।