हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ संस्थापक बी०ड़ी०शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, ज़िला प्रधान के०सी०गौतम, महासचिव शम्भू राम जसवाल, पूर्वप्रधान वलदेव दास शर्मा, भोरंज़ खण्ड़ प्रधान विचित्र सिंह ठाकुर, सचिव राज कुमार पटियाल द्वारा भोरंज़ खण्ड़ सदस्य व सेवानिवृत्ति मुख्य शिक्षक धर्म सिंह नुघाल, निवासी अमनेड, डाकघर भरठियाण, ज़िला हमीरपुर के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया व शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई।
धर्म सिंह नुघाल अस्वस्थ होने से पहले संघ के कर्मठ सदस्य रहे हैं और सदैव पेंशनरों के कार्यों में तत्पर रहते थे। उनके निधन का समाचार सुन कर निकटवर्ती पेंशनरों ने भी दूरभाष के माध्यम से दु:ख जताया व परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट गईं जिनमें सर्वश्री तिर्थ राम शर्मा, लेख राम कौशल, रोशन लाल पटियाल, विद्यासागर मिश्रा, मोहिन्द्र सिंह ठाकुर, सुखदेव शर्मा, करतार चन्द, विजय संख्यान, रत्न चन्द, देश राज शर्मा, गोरख राम शर्मा, भगवान दास, देव राज शर्मा, दुर्गा राम मोदगिल, प्रेम चन्द शर्मा, नाजर सिंह , जगदीश चन्द, वनारसी दास, दलीप चन्द, रोमेश चन्द शर्मा, हेम राज शर्मा, कृष्ण चन्द शर्मा, अमर नाथ, रणजीत सिंह, वावू राम , रोशन लाल, दामोदर दास, ईश्वर दास, चुन्नी लाल, ओम प्रकाश शर्मा आदि शामिल है।