हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार: कांग्रेस 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर के समस्त कांग्रेस नेता पदाधिकारी व मनोनीत पार्षदों ने परिषद को नगर निगम का दर्जा देने के प्रदेश मंत्रीमंडल के निर्णय को ऐतिहासिक बताया है।

 

समस्त कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में जारी एक बयान देकर कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर के चहुमुखी विकास के लिए लगातार बड़े निर्णय ले रहे हैं और जिलावासियों को एक के बाद एक कई सौगातें दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद हमीरपुर शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों का सुनियोजित विकास सुनिश्चित होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

 

मनोनीत पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर शहर में लगभग डेढ़ दशक से लटके अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध करवाया और शहर सौंदर्यीकरण एवं विभिन्न सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया है। अब नगर निगम का दर्जा मिलने से हमीरपुर शहर के विकास को और बल मिलेगा।

 

आभार व्यक्त करने में कांग्रेस नेता डॉ पुष्पेंद्र वर्मा, शहंशाह, advocate रोहित शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास, डाॅ. हर्ष कालिया, सुमन भारती, पूर्व विधायक एवं कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कमल पठानिया, अजय शर्मा व निशांत शर्मा आदि।