शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय UCBS इकाई शिमला की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें इकाई मंत्री के तौर पर *साहिल ठाकुर* और इकाई अध्यक्ष के तौर पर *करण ठाकुर* को चुना गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय संगठन मंत्री गौरव जी और चुनाव अधिकारी के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई मंत्री आशीष जी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय University College Of Buisness Studies (UCBS) में अभाविप ने किया इकाई का गठन
नव कार्यकारिणी गठन समारोह शुरू करते हुए शिक्षा की देवी मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को साक्षी मानते हुए द्वीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम को आरंभ किया। उसके उपरांत वशिष्ठ अतिथि गौरव जी ने अपना वक्तव्य रखते हुए विद्यार्थी परिषद के बारे में बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1948 से लेकर लगातार छात्र हित राष्ट्र हित और सामाजिक के लिए कार्यकर्ता आ रहा है और 9 जुलाई 1949 को विद्यार्थी परिषद आधिकारिक तौर पर पंजीकृत हुआ।
और बताया कि आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अगर इस समय विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है तो ये पिछले 75 वर्षों से निरंतर कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परीणाम है। अगर हम हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थि परिषद का कार्य देखें तो हर 7 में एक विद्यार्थि परिषद का कार्यकर्ता है। अंत में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय संगठन मंत्री गौरव जी ने नव निर्वाचित कार्यकारणी को शुभकामनाएं और बधाई दी।
करण को विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय UCBS इकाई अध्यक्ष और साहिल को चुना इकाई मंत्री
साथ ही साथ कार्यकारणी के चुनाव अधिकारी आशीष शर्मा जी ने संबोधित करते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद लगातार 1949 से लगातार छात्र हित, राष्ट्र हित और सामाजिक हित के लिए कार्य कर रहा है आज विद्यार्थी परिषद पूरे भारतवर्ष के कोने कोने में कार्य कर रहा है हिमाचल प्रदेश के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश के हर गांव में विद्यार्थी परिषद का विचार पहुंच चुका है और बताया कि प्रदेश के अंदर नाम के तो तीन छात्र संगठन हैं परंतु संघर्ष केवल मात्र दो संगठनों के मध्य देखने को मिलता है उन्होंने बताया की इसका सबसे बड़ा कारण है की जहा देवीय कार्य हो वहा असुर जरूर होते हैं इसलिए विद्यार्थि परिषद के कार्यकर्ता भारत को मां मान कर जहा भारत की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए हमेशा से प्रयास रत रहता है वहीं दूसरा छात्र संगठन जिस देश में रहता है उसे तोड़ने के प्रयास में निरंतर है इसलिए वह असुरीय शक्तियां हैं। उनके संबोधन ने उन्होंने नए इकाई अध्यक्ष और इकाई मंत्री की घोषणा करी।
उसके उपरांत नव निर्वाचित इकाई अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा की आज संगठन ने एक बड़ा दायित्व मुझे प्रदान करा है उन्होंने कहा की 2024-25 की नव नियुक्त कार्यकारणी आने वाले समय में निरंतर संगठन के कार्य को गति प्रदान करने के लिए प्रयास रत रहेगी।
इसके अलावा नेहा वर्मा,अखिल ठाकुर, वैभव धीमान,साहिल ठाकुर, केतन कपूर,भव्य जी को बतौर इकाई उपाध्यक्ष चुना गया।
साथ ही साथ जागृत शर्मा, पारशुल जी, दक्ष,कोमल, अक्षय,बतौर सह सचिव चुना गया इशिता ठाकुर जी को छात्रा प्रमुख और अंजलि शर्मा जी को सह छात्रा प्रमुख बनाया गया, sfs सयोंजक ,सह संयोजक त्रियांशु राणा एवं अंकिता को चुना गया। Sfd संयोजक सुजाता, rkm संयोजक पलक, खेलो भारत संयोजक, सह संयोजक शिवांश जसवाल सोनिका,सोशल मीडिया व मीडिया प्रमुख आर्यन कौंडल सह प्रमुख चेतन वर्मा को चुना गया।
अपने धन्यवाद भाषण में इकाई मंत्री साहिल ठाकुर ने कहा कि निश्चित ही नवीन कार्यकारिणी एक नई ऊर्जा के साथ विद्यार्थी परिषद के काम को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए प्रयास और मेहनत करेगी।