द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने श्लोकोच्चारण और भजन गायन में लहराया अपना परचम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   गीता प्रचार-प्रसार संस्थान हमीरपुर के द्वारा गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के बच्चों ने वरिष्ठ वर्ग में महविश ने श्लाकोच्चारण में प्रथम स्थान, कनिष्ठ वर्ग में सोनल ठाकुर ने श्लोकोच्चारण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

 

 

गीता प्रश्नोत्तरी में कशिश ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ कृष्ण भजन गायन में महक, अदरिका, आरवी, नितिका, मानवी, तमन्ना, यशवी, प्रिया, हिमालयनी, इंगित, अदविका, तेजस्वनी, अवनी, विशाल, अर्पित, अर्जुन, गुरूत्व ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को बधाई दी। इसी के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बताया के भारतीय भाषा और गीता जयंती भारतीय समाज के प्रमुख अंग हैं। गीता का अध्ययन प्रतिदिन सबको करना चाहिए।