



हिमाचल/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर मैडिकल ऑफसिर एसोसिएशन के अध्यक्ष और राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने पंजाब सरकार के उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें पंजाब के डॉक्टरों को अब पदोन्नति मिलेगी। वर्षों से रूकी हुई एश्योर्ड करियर प्रोग्रैशन स्कीम (एसीपी) की बहाली के बाबत पंजाब सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
हिमाचल में भी इसी तर्ज पर डॉक्टरों को हक और मान सम्मान मिले

डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि यह फैसला डॉक्टरों के लिए हितकारी और मानसिक संतुष्टि देने वाला और उनके स्वाभिमान के पक्ष में हैं। पंजाब मेडिकल ऑफिसर संघ की एकजुटता और भविष्य में आने वाली डॉक्टर पीडिय़ों के लिए किए गए संघर्ष को डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा ने सराहा और इस जीत की शुभकामनाएं दी।
इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार से अपील की कि यहां भी इसी तर्ज पर डॉक्टरों को हक और मान सम्मान मिले। डॉ. डोगरा ने कहा सरकारें कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता करती हैं लेकिन अफसरशाही स्वास्थ अधिकारियों के साथ सौतेला व्यवहार करती हैं और गुमराह करती हैं,जबकी उनकी अपनी फैसिलिटीज में कोई कमी नहीं होती है।
स्वास्थ्य विभाग मे बहुत सी जगहों पे डॉक्टरों को रहने के लिए आवास तक नहीं होता है,स्टाफ की कमी के चलते भी अपनी सेवाएं दुर्गम परिस्तिथियों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में देते हैं। संघ हमेशा अपनी जायज मांगो के लिए आवाज़ उठाता रहा है जिससे स्वास्थ्य सेवाऐं और बेहतरीन मुहैया हो सकें। जय हिंद जय हिमाचल।
Post Views: 264


















Total Users : 116715
Total views : 176243