



जोगिंद्रनगर/हिमाचल :- जोगिंद्रनगर की ग्राम पंचायत जलपेहड के सेरु गांव की 21 वर्ष युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में नंगल नहर में शव मिला है। मृतक युवती की पहचान पुत्री हंस राज निवासी ग्राम पंचायत मसौली गांव सेरु के तौर पर हुई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में नंगल नहर में मिला ग्राम पंचायत जलपेहड के सेरु गांव की 21 वर्ष युवती का शव


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती की मौत कैसे हुई अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार मृतका बीते करीब तीन सालों से चंडीगढ़ में नौकरी करती थी।



क्षेत्र में शोक की लहर, पोस्टमार्टम के बाद आज रात पहुंचेगा जोगिंद्रनगर युवती का शव
इन दिनों वह अपने घर आई थी और बीते सोमवार को ही अपने घर से कार लेकर चंडीगढ़ रवाना हुई थी, लेकिन बीच रास्ते में ही वह गायब हो गई। मंगलवार को उसका शव नग्न अवस्था में नहर से बरामद हुआ।

बेटी की मौत के सूचना मिलने पर उसका पिता मंगलवार को ही शव लेने रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात तक युवती का शव उसके घर पहुंचने की उम्मीद है।
















Total Users : 125141
Total views : 189290