
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आज समीरपुर मंडल द्वारा अमरोह क्षेत्र में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता समीरपुर मंडल के अध्यक्ष अभय वीर लवली ने की इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी रही।

समीरपुर मंडल में संविधान गौरव दिवस पर याद किया डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे संविधान को

सर्वप्रथम संविधान गौरव दिवस पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कार्यक्रम के शुरुआत करते मंडल अध्यक्ष अभय वीर लवली ने कहा कांग्रेस हमेशा डॉ भीमराव अंबेडकर का के नाम का फायदा उठाती है। हमेशा कांग्रेस ने बाबा साहब का हर कदम पर अपमान किया, अपनी सरकार में उन्हें भारत रत्न भी नहीं दिया।
हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहब के सम्मान में 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस घोषित किया। संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू की। भोरंज की पूर्व विधायिका ने डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में पूरी जानकारी दी उनके संविधान बनाए गए संविधान के बारे में बताया तथा स्थानीय विधायक पर हमला बोलते हुए कहा की गरीब लोगों के कभी ऋण माफ नहीं होते तथा जिनके घर में विधायक हैं उनके ऋण माफ हो रहे हैं
इस मौके पर मोर्चा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी एडवोकेट संजीव कुमार पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन हिटलर ठाकुर अनीश ठाकुर पूर्व भाजपा सचिव प्रमिला देवी ग्राम केंद्र अध्यक्ष जगदेव ठाकुर भवानी दत्त शर्मा बबूतों के अध्यक्ष विनोद कुमार पूनम कुमारी दिलीप सिंह ज्वाला सिंह भाजपा की पूर्व सचिव संजय प्रेमी साहित्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया
