



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- समीरपुर के निकटवर्ती गांव मतलाणा के पास सड़क की आवश्यक मरम्मत के कारण समीरपुर-बाकर खड्ड-मतलाणा सड़क पर यातायात 22 फरवरी तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश राहुल चौहान ने बताया कि गांव मतलाणा के पास क्षतिग्रस्त हुई सड़क का मरम्मत कार्य आरंभ किया गया है। इसके चलते समीरपुर-बाकर खड्ड-मतलाणा सड़क पर वाहनों की आवाजाही 22 फरवरी तक बंद की गई है।


उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक गांव संगरोह से बाकर खड्ड की ओर आवाजाही कर सकते हैं।



उन्होंने क्षेत्र के वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
Post Views: 307
















Total Users : 116704
Total views : 176220