

हिमाचल/विवेकानंद वशिष्ठ :- जहां पर अपने भी साथ छोड़ जाएं वहां पर भी साथ निभाती है हेल्पिंग हैंड फैमिली। हैल्पिंग हैंड फैमली हिमाचल की स्थापना 12 फरवरी 2023 को धनलाग पंचायत के गांव बल्हड़ा में भाई समाजसेवी एवं देश प्रेमी कश्मीर सिंह ने की थी जो इस वगत युवा स्पोर्ट्स क्लब बल्हड़ा के प्रधान भी है और हैल्पिंग हैंड फैमली के संचालक भी है और मौजूद इस वक्त सरहद पर देश की सेवा भी कर रहे है।।


हैल्पिंग हैंड फैमली हिमाचल प्रदेश ने आज तक 4,38,138.00 की सेवा की है।


हैल्पिंग हैंड फैमली हिमाचल प्रदेश एक ऐसी संस्था है जिसमें पिछले दो बर्षो से 4,38,138 रुपए की सेवा कर चुकी है।



जिनका कोई सहारा नहीं उनकी है, हैल्पिंग हैंड फैमली
इस संस्था के साथ हिमाचल के कोने कोने से बड़े बड़े दानी सज्जन जुड़े है। जिसमे मंडी, शिमला, कुल्लू, हमीरपुर, सरकाघाट, धर्मपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, जोगिंदर नगर, बलद्वार, त्रिफलघाट, बिलासपुर, ऊना, मनाली, रिवालसर आदि। माताएं, बहने, भाई और बजुर्ग इस संस्था के साथ मिलकर दिन रात सेवा कर रहे हैं। संस्था अपने साथ हिमाचल के बाहर से भी लोग को जुड़े हुए हैं। जैसे पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, इंदौर आदि।


हैल्पिंग हैंड फैमली का मेन उद्देश्य है हर एक गरीब परिवार की सेवा करना।
अगर कोई और दानी सज्जन इस संस्था के साथ जुडना चाहता है वो 9691983219 पर मैसीज या कॉल कर सकते हैं। और इस संस्था के साथ मिलकर गरीबों की सेवा कर सकते है।


