



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर ने सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत वीरवार को बस स्टैंड हमीरपुर और बस स्टैंड नादौन में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए।

इन कार्यक्रमों के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने लोकगीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया।



नटराज कला मंच के अध्यक्ष राजीव जस्सल की अगुवाई में इन लोक कलाकारों ने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हमेशा सावधानी बरतने और किसी कारणवश सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति की तुरंत मदद करने की अपील की।




लोक कलाकारों ने बताया कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं मानवीय भूल या यातायात के नियमों के उल्लंघन के कारण ही होती हैं। इसलिए, सभी लोगों को यातायात के नियमों की अक्षरशः अनुपालना करनी चाहिए।

















Total Users : 125205
Total views : 189384