डाइट के प्रधानाचार्य मदन बनियाल को दी भावभीनी विदाई

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   डाइट के प्रधानाचार्य मदन लाल बनयाल शिक्षा विभाग में 31 वर्ष की राजकीय सेवा के बाद सेवा निवृत हो गए । शुक्रवार को डाइट के स्टाफ, विद्यार्थियों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी ।

 

उप शिक्षा निदेशक गुणवत्ता नियंत्रण नवीन शर्मा ने मदन बनियाल को एक उत्तम अध्यापक तथा कुशल प्रशासक बताया । संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने जबरदस्त रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपने प्रधानाचार्य को भावांजली अर्पित की ।

 

मदन बनियान ने 17 वर्ष प्रधानाचार्य के रूप में राज्य के विभिन्न स्कूलों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दीं । बनियान प्रधानाचार्य संघ के जिला अध्यक्ष भी रहे तथा चार वर्ष तक स्काउट एवं गाइड के जिला उपायुक्त भी रहे । अध्यापक वीरेंद्र कुमार ने मधुर गीत गा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

 

इस मौके पर सेवा निवृत अप शिक्षा निदेशक जगदीश कौशल, प्रधानाचार्य हरदीप, नरेश कुमार, सुनील कुमार, प्रताप सिंह, चेतना ठाकुर, अजय कुमार उपस्थित थे ।