



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, नादौन खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 7 फरवरी, 2025 को खण्ड वरिष्ठतम सदस्य सुखदेव शर्मा की अध्यक्षता में कांगू , ज़िला हमीरपुर में सम्पन्न हुई। खण्ड़ महासचिव जगदीश चन्द शर्मा (सासन) द्वारा उपस्थित सदस्यों को बैठक एजैण्ड़ा से अवगत करवाया व खण्ड़ इकाई में वर्तमान में चल रही गतिविधियों वारे उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया।

चर्चा में भाग लेने वालों में सुखदेव शर्मा, जगदीश चन्द शर्मा (सासन), रत्न चन्द शर्मा, ओम प्रकाश सुमन, अमर नाथ शर्मा, वलदेव सिंह पटियाल आदि प्रमुख रहे।
पेंशनरों की लम्बित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई । कुछ पेंशनरों द्वारा आपत्ति जताई गई कि उनके पेंशन संशोधन के मामले लम्बे समय से महालेखाकार कार्यालय में अटके पड़े हैं तथा जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों ने भी रोष जताया कि उन्हें पेंशन संशोधन पर मिलने वाली ग्रैच्युटी, कम्युटेशन, लीब-एनकैशमैंट की राशि का भुगतान तीन वर्ष से लटका पड़ा है।
इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता की जारी दो किस्तों का एरियर व चिकित्सा बिलों का भुगतान न हो पाने पर भी पेंशनरों का सरकार के प्रति व्यापक आक्रोश पनप रहा है। पेंशनरों द्वारा संघ पदाधिकारियों से लम्बित वित्तीय मांगें पूरी करवाने हेतु सरकार से प्रभावी ढ़ंग से पग उठाए जाने वारे पदाधिकारियों को सजग किया ।
महासचिव जगदीश शर्मा सासन ने सदस्यों को बताया कि ज़िला व प्रदेश इकाई पेंशनरों की लम्बित मांगों वारे सजग है और समय समय पर वरावर सरकार से इस वारे पत्रचार कर रही है। पेंशनरों की भावनाओं से खण्ड इकाई इस सम्बन्ध में ज़िला की बैठक में पेंशनरों के रोष वारे मामला पुनः ज़िला व प्रदेश पदाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा ।
बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय वज़ट में मध्यम वर्ग को आयकर में प्रस्तावित छूट के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद किया। महासचिव ने बताया कि नादौन खण्ड में सदस्यता कार्यक्रम प्रगति पर है और ज़िला इकाई द्वारा डिजिटल माध्यम से शुल्क जमा करवाए जाने हेतु QR Code जारी किया गया है जिसे scan करके पेंशनर सीधे अपना शुल्क संघ बैंक खाता में भेज सकते हैं।
बैठक में खण्ड के वरिष्ठत्तम सदस्य श्री रत्न चन्द शर्मा, निवासी मनसाई तथा श्री सुखदेव कटोच, निवासी विहडू को स्मृति चिन्ह व मफलर पहना कर सम्मानित किया गया ।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री किशोर चन्द शर्मा, नसीब सिंह धीमान, करतार चन्द सुयाल, माधो राम, धर्म चन्द शर्मा, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, अजीत सिंह, सुन्दर राम, अमर नाथ , रोशन लाल, रमेश चन्द, धनी राम, लक्ष्मी देवी सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
Post Views: 456



















Total Users : 125072
Total views : 189155