



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भाजपा की दिल्ली में जीत सुनिश्चित होते ही केजरीवाल को जनता ने दिखाया आईना केजरीवाल आज तक करते आए थे छल कपट और धोखे की राजनीति जनता ने छुड़ाया अपना पल्लू केजरीवाल सिसोदिया सहित उनकी पूरी टीम को चखाया हार का स्वाद और कांग्रेस की हुई जमानत जप्त यह बात भाजपा के पूर्व जिला सचिव विनोद ठाकुर ने कहीं।
हिमाचल के कोहिनूर अनुराग सिंह ठाकुर रहे दिल्ली में स्टार प्रचारक सभी सीटों पर दिलाई बंपर जीत
उन्होंने कहा कि केजरीवाल महाठगबंधन के साझेदार व बतौर मुखिया बन रहे कांग्रेस में कभी न जाने की कसम खाने वाले केजरीवाल और उनकी पार्टी के विधायक कांग्रेस के साथ खड़े होकर कंधे से कंधा मिलाया और महाठगबंधन का गठन किया गया जिसका खामियाजा आप पार्टी को आज उन्हें दिल्ली के चुनाव में खुद भुगतना पड़ा।
अनुराग सिंह ठाकुर ने 46 सीटों पर किया भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार सभी सीटों पर दिलाई बंपर जीत
विनोद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर दिल्ली के चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में रहे लगभग उन्होंने 46 सीटों पर प्रचार किया और सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की। दिल्ली की सबसे कठिन सीट जो मुस्लिम बहुल मुस्तफाबाद थी उसमें भी भाजपा का प्रत्याशी हजारों वोटो के मार्जिन से जीत दर्ज की ।जिसका श्रेय भी अनुराग सिंह ठाकुर की ताबड़तोड़ प्रचार को जाता है।
विनोद ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जहां-जहां जिस प्रदेश में कांग्रेस प्रचार करने जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ कर रहे हैं क्योंकि हर जगह उनसे उनकी 10 गारंटी के बारे में पूछा जाता है जिन्हें जनता के समक्ष ख्याली पुलाव बनाकर पूरा करने की बात करते है ।
अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के के विधायकों को ले डूबा उनका अहंकार और भाजपा ने लहराया सबका साथ सबका विकास और देश के लिए नीति और नियत का परचम जिसके कारण दिल्ली में बंपर जीत दर्ज हुई भाजपा दिल्ली में जीत का श्रेय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह जेपी नड्डा अनुराग सिंह ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के सभी कर्मठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को जाता है।
Post Views: 356



















Total Users : 122750
Total views : 185622