



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के तीन एन.सी.सी कैडेट्स सीएसयूओ समीर मोहम्मद, एलसीपीएल आनंदिता चौहानऔर कैडेट अश्मित ठाकुर ने गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के दौरान नईदिल्ली में हिस्सा लिया। वे पीएम की रैली, ध्वज क्षेत्र एवं कर्तव्य पथ की टीम के अहम् हिस्सा रहे।

चयन की पूरी प्रक्रिया के दौरान, इन तीन कैडेटों नेडलहौजी–बनीखेत में दो संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविरों और उसके बादरोपड़ में अंतर–समूह प्रतियोगिता शिविरों में भाग लिया। उसके बाद वेएनसीसी प्रशिक्षण अकादमी रोपड़ में तीन प्री–आरडीसी शिविरों में जोरदारएवं मुश्किल प्रशिक्षण से गुजरे।


आरडीसी 2025 में अंतिम चयन के बाद, सीएसयूओ समीर मोहम्मद 27 जनवरी 2025 को करियप्पा परेड ग्राउंड नईदिल्ली में नॉर्थज़ोन पीएम रैली में भाग लिया है। एलसीपीएल आनंदिताचौहान को लड़कियों की टुकड़ी के कर्तव्य पथ की अंतिम टीम में चुना गयाऔर उन्होंने 26 जनवरी 2025 को कर्तव्य पथ (राजपथ) नई दिल्ली में कर्तव्यपथ परेड मार्च में भाग लिया।



कैडेट अश्मित ठाकुर ने 27 जनवरी 2025 कोकरियप्पा परेड ग्राउंड, नई दिल्ली में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेशऔर चंडीगढ़ निदेशालय दल के सदस्य के रूप में पीएम रैली में भाग लिया और थीमैटिक फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में निदेशालय का प्रतिनिधित्व भी किया। इन कैडेट्स ने अपनी उपलब्धि के लिए सीओ एसएस रावत, प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल, ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. समजीत सिंहठाकुर और एनसीसी यूनिट के सभी जेसीओ और एनसीओ को धन्यवाद दिया है।

















Total Users : 122771
Total views : 185648