



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सी ऍम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, डा. अजय अत्री व डाॅ. कमलजीत और सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक , लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजेर उपस्थित रहे l

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की विस्तार से चर्चा की गई l और उन्होंने खंड स्तर पर आयुष्मान और हिमकेयर में होने वाले खर्चे के बारे में विस्तार से चर्चा की इसके आलावा उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं अपना शीघ्र पंजीकरण अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में करवाएं तथा गर्भावस्था के दौरान चार दौरे सुनिश्चित करें और प्रसव पूर्व जो भी महिलायें जाँच के लिए आती हैं उन्हें परिवार नियोजन के उपायों के बारे में भी जानकारी दें l


और कहा की जनवरी महीने में बच्चों का पूर्ण टीकाकरण 95 प्रतिशत हुआ है और नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान के हिसाब से होना चाहिए और कहा की तय किये दिन पर ही टीकाकरण होना चाहिए और टीकाकरण के दिन स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वहां पर पर्यवेक्षण के लिए जरुर जाएं।



और सत्र के दौरान लाभार्थी को अगले टीकाकरण के बारे में जरुर बताएं और कहा की खंड स्तर पर 0 से 5 साल के बच्चों की संख्या का डेटा सही उपलब्ध होना चाहिए और राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत काम कर रही टीमों की समय –समय पर बैठक लेते रहें l

इस अवसर पर उन्होंने बताया की 20 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस है इस दिन 1 से लेकर 19 साल तक के सभी बन्चों को स्कूलों व आंगनबाड़ी में पेट के कीड़ों की दवाई खिलाई जाएगी और 1 से लेकर 5 साल तक के बचों को विटामिन- ए की दवाई भी पिलाई जाएगी उस दिन जो बच्चे छुट जायेंगे उन्हें 27 फ़रवरी को दवाई खिलाई जाएगी l

इसके आलावा उन्होंने कहा की सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति के पास यदि कोई स्वास्थ्य कार्ड नहीं है तो उसका डेढ़ लाख तक का मुफ्त इलाज सात दिन किया जायेगा l उन्होंने कहा कि उपलब्ध स्वास्थ्य सम्बन्धी आंकड़ों का गहन विशलेषण करें।
तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाएं तथा विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत आबंटित धनराशी का समय पर खर्च करना भी सुनिश्चित करें l















Total Users : 116715
Total views : 176243