हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ ने धर्म सिंह ठाकुर के  आसामायिक निधन पर किया गहरा दु:ख प्रकट 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ संस्थापक बी०ड़ी०शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, ज़िला प्रधान के०सी०गौतम, महासचिव शम्भू राम जसवाल, टौणीदेवी खण्ड प्रधान जगदीश शर्मा, महासचिव चत्तर सिंह ठाकुर द्वारा भोरंज खण्ड सदस्य  धर्म सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त अधीक्षक, निवासी चम्बोह, ज़िला हमीरपुर के आसामायिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया गया व शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गई।

 

धर्म सिंह शांत प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और उनका संघ गतिविधियों में वड़ा योगदान रहा है , जिसकी कमी संघ को भविष्य में खलती रहेगी। श्री धर्म सिंह ठाकुर के निधन का समाचार सुन कर निकटवर्ती पेंशनरों ने भी दूरभाष के माध्यम से दु:ख जताया व परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट गईं।

 

जिनमें सर्वश्री सुभाष कानगो, धर्म सिंह चौहान, वलवीर सिंह ठाकुर, सूरज प्रकाश सोनी, विचित्र सिंह ठाकुर, प्रेम चन्द शर्मा, दीप चन्द, ओम प्रकाश शर्मा, वामदेव शर्मा, सुभाष शर्मा, विधि चन्द, रसील सिंह, ज्ञान चंद वर्मा, प्रकाश चन्द, केहर सिंह, नन्द लाल, रत्न चन्द शर्मा आदि शामिल हैं।