



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल किसान सभा तथा हिमाचल सेब उत्पादक संघ के संयुक्त आह्वान पर पूरे प्रदेश में किसानों की जमीन से बेदखली के खिलाफ प्रदर्शन किए गए।
जिसमे हजारों किसानों ने सड़कों पर उतर कर विरोध किया। शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर लगभग 110 किसानों ने प्रदर्शन किया तथा उपमंडलाधिकारी ग्रामीण को ज्ञापन सोपा। (प्रति संलग्न)


प्रदर्शन को किसान सभा के राज्य वित्त सचिव सत्यवान पुंडीर, राज्य कमेटी सदस्य तथा कसुम्पटी इकाई के सचिव जय शिव ठाकुर, किसान नेता प्रताप ठाकुर तथा मजदूर संगठन सीटू की और से महासचिव प्रेम गौतम ने समर्थन देते हुए सम्बोधित किया।



प्रदर्शन में पूर्व प्रधान हीरा नंद शांडील, सीटू अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, मजदूर नेता जगत राम, जगमोहन ठाकुर, महेश वर्मा, किसान सभा के सदस्य मस्त राम, बाबू राम, जगदीश, चेतन, आदि ने हिस्सा लिया।

















Total Users : 115212
Total views : 173922