



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- गत 11फरवरी को हमीरपुर में आयोजित महापंचायत में सहायक लाइनमेन नितीश भारद्वाज ने बिजली बोर्ड की कर्मचारी विरोधी नितियों पर सवाल उठाते हुए बिजली बोर्ड में समाप्त किए गए पदों का विरोध जताते हुए भाषण दिया था इस पर कार्यवाही करते हुए अधिशाषी अभियंता ने उन्हें निलम्बित कर दिया था ।
अब सहायक लाईनमेन के समर्थन में हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा उतरे हैं ।


डॉ डोगरा ने कहा कि मांगो को लेकर प्रदर्शन करना हर कर्मचारी का हक है । यह पहली बार नहीं है कि मांगों को लेकर कोइ कमचारी संघ प्रदर्शन कर रहा हो ।



उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हक के लिए विपक्ष भी आगे नहीं आ रहा है ।
विपक्ष ने कभी भी सरकार के समक्ष कर्मचारियों के मुद्दों को नहीं रखा इसलिए कर्मचारी संघ को मांगों के लिए ऐसी महापंचायतें करनी पड़ रही हैं ।

विपक्ष की जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश में हो रही घटनाओं को सरकार तक पहुंचाए । प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ इस निलंबन को वापस लेने की अपील करता है।
















Total Users : 125130
Total views : 189273