



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय में आइक्यूएसी के अंतर्गत तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट की कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ.आर के मिश्रा( प्राचार्य, स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय)मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह।
जबकि सीमा (आर्ट एंड क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर) संतोष कुमारी और सुशील कौशल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में छात्रों को विभिन्न प्रकार की बांस शिल्प तकनीकों के बारे में सिखाया जाएगा ।


इस कार्यशाला में छात्र अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का निर्माण करेंगे। डॉ आर के मिश्रा( प्राचार्य स्वामी विवेकानंद शिक्षा महाविद्यालय )ने कहा, “यह कार्यशाला हमारे छात्रों को अपनी रचनात्मकता को विकसित करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करती है।



हमें उम्मीद है कि यह कार्यशाला हमारे छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी। इस अवसर पर सीमा(आर्ट एंड क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर) ने कहा, “आर्ट एंड क्राफ्ट एक ऐसी कला है जो हमें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा तरीका प्रदान करती है।
हमें उम्मीद है कि यह कार्यशाला हमारे छात्रों को इस कला को सीखने में मदद करेगी।” अमिता रानी असिस्टेंट प्रोफेसर ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और शालिनी शर्मा (इस कार्यशाला के को-ऑर्डिनेटर) ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया।

















Total Users : 125191
Total views : 189366