



कांगड़ा/हिमाचल :- जिला कांगड़ा एनएसयूआई के उपाध्यक्ष नीरज राणा ने प्रदेश के एनएसयूआई अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर टोनी का जिला कांगड़ा आगमन पर एनएसयूआई साथियों के साथ मां शक्तिपीठ ज्वालामुखी की चुनरी व ज्योति की तस्वीर भेंट कर हार्दिक स्वागत किया ।
नीरज राणा ने कहा कि जब से टोनी ठाकुर ने प्रदेश एनएसयूआई की कमान संभाली है तब से पूरे प्रदेश में संगठन एक ऊर्जावान होता नजर आ रहा है , हर एक युवा साथी में काम करने की सच्ची निष्ठा और लगन दिख रही है ।


पिछले कुछ महीने पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी , प्रदेश प्रभारी मुनीश्वर शर्मा तथा एनएसयूआई अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने राजीव भवन कार्यालय से “नशे के खिलाफ ” एक मुहिम चलाकर जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में चला हुआ है ।



उसके बाद एनएसयूआई द्वारा प्रदेश में वस्त्र दान मुहिम चलाई गई इसका भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला ।राणा का कहना है कि आज उन्हें अभिनंदन ठाकुर टोनी जी के नेतृत्व में कार्य करने का मौका मिला है इसके वे आभारी हैं, अध्यक्ष टोनी ठाकुर उन्हे हर समय हर एक क्षेत्र में छात्रों के हित की आवाज करते नजर आ रहे हैं।
जिस तरह से आज प्रदेश में चिट्टे जैसे नशीले पदार्थ घरों के चिराग बुझाने में लगे हैं इस खात्मे के लिए एनएसयूआई हिमाचल तत्पर खड़ी है और प्रशासन तथा हिमाचल की जनता से सयहोग की अपील करते हैं ।

















Total Users : 125179
Total views : 189354