



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर खतरियां के एक पूर्व छात्र आनरेरी कैप्टन धर्म सिंह ने विद्यालय को वाटर कूलर भेंट किया है। इस अवसर पर उनके के बेटे युद्धवीर तथा परवीर भी उपस्थित रहे।
गांव भरनोट के निवासी धर्म सिंह इसी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं तथा इनके बेटे, बे, पौत्र तथा पौत्रियों ने भी इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान – विजय कतना व ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा इलाके के समस्त लोगों का भी धन्यवाद किया।


जो समय-समय पर विद्यालय के हित में अपना सहयोग देते हैं। कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेश चौहान ने समृति चिन्ह भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय में एक कूलर पहले से ही था लेकिन गर्मी के मौसम में अधिक भीड़ हो जाने से मुश्किल हो जाती थी।



अब इस कूलर के लगने से इस समस्या का समाधान हो गया। अब बच्चों को गर्मियों के मौसम में पर्याप्त ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर धर्म सिंह के परिजन तथा जसबीर, नरेन्द्र, अक्षय, राकेश, सुदेश, आदी अध्यापक मी उपस्थित रहे।

















Total Users : 123576
Total views : 186880