संघ स्थापना दिवस पर पेंशनरों को हार्दिक शुभकामनाएं: योग राज शर्मा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पेंशनरों को प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आने के लिए सभी का धन्यवाद किया व संघ स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संघ को और सुदृढ़ करने हेतु सदस्यों को सक्रियता से सहयोग करने का आह्वान किया गया।

 

संघ चुनावों के सम्बन्ध में प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा ने घोषणा कि प्रदेश में खण्ड इकाईयों के चुनाव अप्रैल, 2025, ज़िला इकाईयों के चुनाव म ई, 2025 तथा प्रदेश इकाई का चुनाव जून, 2025 में सम्पन्न कर लिए जाएं।

 

प्रदेशाध्यक्ष ने लम्बित मांगों के सम्बन्ध में कहा कि संघ वक्ताओं की भावनाओं के अनुरूप सरकार से मामला उठाता आया और अगर कोई साकारात्मक परिणाम न आए तो संघर्ष से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

 

 

हमीरपुर जिला प्रधान के.सी.गौतम द्वारा संघ गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संघ पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों, कोषागार कार्यालय, महालेखाकार कार्यालय व वित्त विभाग में अटके पेंशनरों से सम्वन्धित मामलों को जाकर निपटाने का प्रयास किया गया।

 

 

गौतम द्वारा महालेखाकार कार्यालय में पेंशन संशोधन के मामलों के निपटारे व वर्तमान में लम्बित मामलों की विस्तार से जानकारी भी दी गई। उन्होंने संघ में पारदर्शिता लाने के लिए सभी पदाधिकारियों व पेंशनरों के सहयोग का आह्वान किया गया।

 

ज़िला प्रधान चम्बा शिव कुमार कौड़ा द्वारा वनीखेत में आए सभी पेंशनरों का स्वागत/अभिनन्दन किया व प्रबन्धों में किसी कमी के लिए क्षमा याचना चाही।

 

बैठक में पेंशनर साथियों के निधन पर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

 

समारोह का समापन्न धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्र गान के साथ हुआ , तदुपरान्त सभी अतिथियों द्वारा आश्रम में प्रसाद ग्रहण कर अपने गन्तव्य स्थान की ओर प्रस्थान किया।

 

उक्त के अतिरिक्त समारोह में सर्वश्री लेख राम मेहता, प्रताप चौहान, मंजीत अरोड़ा, प्रशोतम शर्मा, जगदीश शर्मा, नरेन्द्र वन्याल, रोशन लाल चौधरी, विद्यासागर मिश्रा, कैलाश चन्द, जगदीश चन्द शर्मा, अवनीश कुमार, वलदेव पटियाल, प्रेम चन्द शर्मा, कर्म चन्द, सुभाष चन्द, देव राज शर्मा, राम चन्द कटोच, जैसी राम विमल, रोशन पटियाल, वलदेव, रमेश चन्द, जोगिंद्र सिंह, रोशन चौधरी, अशोक कुमार, शम्मी शर्मा, सन्तोष कटोच, वलवीर सिंह, मदन अरोड़ा, मंजीत सिंह, राज कुमार, गिरधारी लाल, प्रकाश चन्द, देश राज भारद्वाज,, ज्ञान सिंह, जसवन्त सिंह, किशोर चन्द, मेहर सिंह, सुनील, धर्म सिंह, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, करतार, मोहन, वीर सिंह, चत्तर सिंह, लेख राम, प्रताप, दिनेश, चमन लाल, ख्याली राम, पृथी चन्द, सुनील दत्ता, प्रेम चन्द शर्मा सहित लगभग 500 पेंशनरों ने समारोह में भाग लिया।