



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर विधानसभा हमीरपुर मंडल में भी मंडल अध्यक्ष पाल शर्मा की अध्यक्षता में आज परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन,प्रदेश सचिव सुमित शर्मा,प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी, विस्तारक अमित शर्मा,प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री व जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर उपस्थित रहे ।
ग्रामीण मंडल की परियात्मक बैठक किसान भवन बरोहा में संपन्न हुई ।



मुख्य अतिथि सिद्धार्थन एवं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों, एवं कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का विशेष आभार प्रकट किया ।




आशीष शर्मा ने उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को जागरूक करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए आह्वान करते हुए कहा कि समाज में वंचित वर्गों की समस्याओं का निराकरण करने में विधायक के रूप में वह निरंतर प्रयास रहते है एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव पूरी निष्ठा के साथ उपलब्ध रहेंगे ताकि पार्टी को ओर मजबूत किया जा सके ।
बैठक में जिला प्रधान राकेश ठाकुर द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की रूपरेखा विस्तृत रूप से बताई ।

संगठन महामंत्री सिद्धार्थन द्वारा अपने मुख्य अतिथि संबोधन में इसके अतिरिक्त सभी कार्यकर्ताओं को नए परिवार जोड़ने का लक्ष्य लेकर चलने को कहा ।
बैठक के दौरान मुख्यातिथि द्वारा सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का संक्षिप्त परिचय लिया ।
सिद्धार्थन ने सभी पदाधिकारियों को इस नई जिम्मेदारी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और बूथ स्तर पर भाजपा का काम करने को कहा ।
इस उपलक्ष्य पर मंडल महामंत्री तैनसिंह,मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुरेश बजाज, सौरव, शशिपाल, चमन, उषा बिरला व दोनों मंडलों के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे ।
















Total Users : 125141
Total views : 189290