



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- चैत्र शुक्ल चतुर्थी मंगलवार के दिन हिंदू रक्षा मंच की ओर से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के उपलक्ष में हमीरपुर के गांधी चौक पर कन्या पूजन किया गया तदोपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के वरिष्ठ जनों शास्त्री, पुरी, वशिष्ठ तथा अन्य सदस्यों द्वारा जगत जननी मां दुर्गा के पूजन से प्रारंभ हुआ इसके उपरांत कन्या पूजन किया गया।


इस कार्यक्रम में हिंदू रक्षा मंच के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हिंदू रक्षा मंच के प्रांत मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा जिला संयोजक दिनेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



तथा मां भगवती से प्रार्थना की की यह नव वर्ष समस्त हिंदू समाज के लिए सुख शांति समृद्धि देने वाला हो। उन्होंने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के सभी सदस्यों, सुमित ठाकुर, अध्यक्ष व्यापार मंडल हमीरपुर तथा अन्य उपस्थित व्यापारी बंधुओ तथा युवा मोर्चा के की टीम का उनके सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार प्राप्त किया।
इस अवसर पर हिंदू रक्षा मंच ने हिमाचल के पांवटा साहिब में ईद के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गोवंश हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की तथा शासन व प्रशासन से गोबद्ध पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल सरकार गोहत्या पर प्रतिबंध नहीं लगती है तो हिंदू समाज इस समस्या से निपटने के लिए स्वयं कार्यवाही करने तथा सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा।















Total Users : 116714
Total views : 176240