अनुराग ठाकुर के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन और बयानबाजी की भाजपा नेताओं ने कड़ी आलोचना

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   शिमला में कांग्रेस द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन और बयानबाजी की भाजपा नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य हरीश शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला, पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा और भाजपा नेता होशियार सिंह ने शनिवार को संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह हरकत बौखलाहट का नतीजा है।

 

भाजपा नेताओं का कहना है कि अनुराग ठाकुर लगातार कांग्रेस नेतृत्व की पोल खोल रहे हैं, जिससे कांग्रेसी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता अनुराग ठाकुर पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर अपने नेताओं को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में बने रहने के लिए कांग्रेस नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, परंतु इससे उन्हें कोई लाभ नहीं मिलने वाला। अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और वह लगातार पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि अनुराग को कांग्रेस से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।

 

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वक्फ संपत्तियों को लेकर अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अनुराग ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड की नीतियों में बदलाव कर उन्हें जनविरोधी बनाया और अब जब मोदी सरकार सच्चाई सामने ला रही है,।

 

 

तो कांग्रेस असहज हो रही है। भाजपा ने कहा कि पार्टी केवल जनता को सच्चाई बताने का कार्य कर रही है और कांग्रेस का विरोध दर्शाता है कि सच्चाई सामने आने से वह घबराई हुई है।