



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर के विधायक कै रणजीत सिंह का गाँव वासियो व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
विधायक कै रणजीत सिंह ने सुनी पंचायत दाडला के गाँव रोपा व पंचायत खियाह के गाँव कंगरी में जनसमस्याएं।



रोपा सड़क के लिए विधायक कै रणजीत सिंह जी ने 3 लाख रु की राशी स्वकृत की। और आगे जो भी राशी लगेगी उसको लगाया जाएगा और रोपा के लिए सड़क बनाई जाएगी।



उसके बाद विधायक ने कहा की कंगरी की दूसरी तरफ से टिककर डेवरा सड़क का कार्य चल पड़ा है और जल्द ही कंगरी क़ो भी उस सड़क के साथ जोड़कर सड़क सुविधा दी जाएगी
विधायक ने रखी दई दा नौन के नए पंचायत भवन की नीव

सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह का दई दा नौण में पहुंचने पर गाँव वासियो व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह ने आज दई दा नौण पंचायत का नया बनने जा रहा पंचायत भवन कि नीव पूजा अर्चना कर रखी।
दई के नौण के नौण में पड़ेगा शेड, यह नौण सभी की आस्था, इसलिए इसका होगा कायाकल्प
विधायक कै रणजीत सिंह ने बताया कि यह पंचायत भवन लगभग एक करोड़ 18 लाख 90 हज़ार रु में बनने जा रहा है। विधायक ने कहा कि आज तक किसी ने इस गाँव में ध्यान नहीं दिया लेकिन हम और हमारी सरकार हर वर्ग हर गाँव में कार्य कर रहे है और जो जो ओर भी कार्य होंगे उनको अंजाम दिया जाएगा।
अंत में विधायक ने जनसमस्याओं क़ो सुना।इस अवसर पर प्रधान सपना देवी, परषोतम चंद, सभी वार्ड सदस्य, पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता व सेक्टर प्रभारी जगदीश कौशल जी, अमन जी, कांग्रेस नेत्रियां विक्की विनीता जी कंचन जी व अन्य युवा महिला शक्ति इस कार्यकर्म में उपस्थित रही।
















Total Users : 122779
Total views : 185661