संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने किया महापंचायत का आयोजन: डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा 

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने शिमला में जिला सत्र न्यायालय जिला महापंचायत का आयोजन किया, जिसमें पूरे प्रदेश के 90 विभागों के कर्मचारी अधिकारी वर्ग ने भाग लिया।

हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने भी इसमें भाग लिया।

 

उन्होंने कड़े शब्दों में यूपीएस, विभागों के अंदर विभाजन, डीए का न मिलना, 4-9-14 का लाभ देना और डॉक्टरों के होने वाले दुर्व्यवहारों के लिए सभी यूनियनों से आगे आने का आह्वान किया।

 

साथ ही, डॉक्टर्स के लिए प्रोमोशनल डायनेमिक कॅरिअर प्रोग्रेशन स्कीम का मुद्दा भी उठाया। डॉ डोगरा ने नितीश भरद्वाज को जल्दी ही बहाल करने की भी सरकार से मांग की और उनके निलंबन को गैर कानूनी बताया।आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई पॉलिसी बने।