



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संयोजक और जिला हमीरपुर दिव्यांग सलाहकार समीक्षा मंच के सक्रिय सदस्य राजन कुमार ने पवन बरूर जी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें यह परम सौभाग्य प्राप्त हुआ कि वे नेहा मानव सेवा सोसाइटी के सेवा कार्यों के सजीव साक्षी बन सके।
एक ऐसी संस्था, जो निस्वार्थ भाव से समाज के वंचित, जरूरतमंद और अति पिछड़े वर्गों के लिए कार्य कर रही है।

6 अप्रैल को होटल M4U, घुमारवीं में आयोजित भव्य सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 321 अति जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जुड़ी सामग्री — स्कूल किट — वितरित की गई। इन बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि “सेवा का सबसे सुंदर रूप शिक्षा है।”

इस अवसर पर राजन कुमार ने कहा,
“नेहा मानव सेवा सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्य न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी की भी याद दिलाते हैं। इस आयोजन का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व और भावनात्मक संतोष का विषय है।”

राजन कुमार ने नेहा मानव सेवा सोसाइटी के समर्पित सदस्यों का दिल से आभार प्रकट किया, जो निरंतर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।
Post Views: 291


















Total Users : 116710
Total views : 176233