



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- 78वें हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड के बजाय शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा।
एडीएम राहुल चौहान ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ आरंभ होने वाले इस समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।


उन्होंने बताया कि समारोह में आयोजित होने वाली भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।



Post Views: 244

















Total Users : 126570
Total views : 191459