


हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पे गांव वो बस्ती चलो अभियान चलाया गया है इसी कड़ी में जिला हमीरपुर में भी सभी मंडलों में गांव व बस्ती चलो अभियान चला हुआ है।

आज हमीपुर ग्रामीण मंडल में भी इस अभियान के तहत मंडल की प्रभारी उषा बिरला ने भी 2 बूथों पर पर प्रवास किया।



उषा बिरला ने आज हमीपुर ग्रामीण के बलोह बूथ 65 और पांडविन बूथ 86 पे प्रवास किया और घर घर जाकर प्रदेश सरकार की नाकामियों वो केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।



इस दौरान उषा बिरला व मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्षा कांता शर्मा ने मंदिर परिसर ओर गांव में पानी के स्त्रोतों की सफाई अभियान भी चलाया।
इस दौरान उषा बिरला ने महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों से भी उजागर करवाया


इस दौरान मंडल की उपाधक्षा मीना जसवाल के अलावा बूथों के अध्यक्ष बूथ प्रभारी ब ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं


