

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, हमीरपुर में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज प्रबन्धन कमेटी के सचिव कुलबीर सिंह ठाकुर ने इस समारोह का उदघाटन किया।


इस उपलक्ष्य पर प्रथम दिन क्रिकेट मैच, बॉलीबाल, बैडमिंटन, स्पून व लेमन, 100 मीटर रेस, थ्री लेग रेस व शौट पुट आदि गतिविधियां करवाईं गईं। जिसमें शौट पुट में बी. एड. के रिषभ ने प्रथम स्थान व लड़कियों में बी. एड. की रजनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


दूसरे दिन 200 मीटर रेस, जलेबी रेस, हाई जम्प, लौंग जम्प, सैक रेस, टग ऑफ वार जिसमें 200 मीटर रेस में बी. एड. के रजत ने प्रथम व लड़कियों में प्रकृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लौंग जम्प में डी. एल. एड. के करण ने प्रथम व लड़कियों में बी. एड. की नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



तथा हाई जम्प में डी. एल. एड. के विवके ने प्रथम स्थान व लड़कियों में बी. एड. की प्रकृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर कॉलेज कमेटी के चेयरमैन मनजीत सिंह, कमेटी की अध्यक्ष मति अरविन्द्र कौर रानी व प्रिंसीपल डा. राज कुमार धीमान ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया व खेल कूद का जीवन में क्या महत्व है के बारे में भी बताया।


इस उपलक्ष्य पर बी. एड. डी. एल. एड. के प्रशिक्षु अध्यापक तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


