



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिला मुख्यालय में भाजयुमो जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कपिल मोहन शमा ने कहा कि कांग्रेसी नेशनल हेराल्ड नाम सुनते ही तिलमिला उठते हैं नेशनल हेराल्ड केश में ED ने गांधी परिवार के खिलाफ एक्शन लिया है।
नेशनल हेराल्ड वर्तमान समय में जारी एक मुकदमा है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने एक ऐसी फर्जी कंपनी बनाई है जिसका मकसद कारोबार करना नहीं बल्कि इस कंपनी के जरिए AJl को खरीद कर 2000 करोड रुपए की संपत्ति को अपने नाम पर करना चाहा है।


भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जिन 10 झूठी गारंटियों के साथ 28 महीने पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई थी उनमें से सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है।



प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई , व भ्रष्टाचार चरम पर है।
इस मौके पर धरना प्रदर्शन में युवा मोर्चा के विभिन्न युवाओं ने भाग लिया।
















Total Users : 116711
Total views : 176236