



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिला के प्रतिष्ठित द मैग्नेट पब्लिक स्कूल में ओजोन ईको क्लब के तहत विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। पृथ्वी दिवस की थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ के ऊपर बच्चों से पेंटिग व श्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। साथ ही बच्चों ने विद्यालय के आसपास सफाई की और पानी पीने की बावड़ी को शिक्षकों और बच्चों ने साथ में मिलकर साफ किया।



पृथ्वी दिवस पर पहली कक्षा के बच्चों ने एक लघु नाटिका के माध्यम से पृथ्वी दिवस पर प्रकाश डाला। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बच्चों को प्रकृति संरक्षण और पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया ।




Post Views: 172

















Total Users : 115231
Total views : 173951