



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- शांतिकुंज हरिद्वार के सानिध्य में प्रज्ञा मंडल गरसाहड़ डा॰ भरेड़ी ने अन्य स्कूलों के साथ लक्ष्मी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया।

परिणामस्वरुप विद्यालय के कक्षा पांचवी के छात्र अरनव सिंह और 11वीं की छात्रा अंशिता ने जिला में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा दसवीं की छात्रा अक्षरा ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा छठी के छात्र अद्विक ने जिला में तृतीय स्थान हासिल किया।


विद्यालय के अन्य उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रज्ञा मंडल गड़साहड़ ने आचार्य श्री राम शर्मा जी के साहित्य से सम्मानित किया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की गूंज भी है।



Post Views: 251

















Total Users : 115232
Total views : 173952