


भारत :- अब तक जांच में सामने आया है कि पहलगाम हमले में आतंकियों को लीड कर रहा हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना में कमांडो रह चुका है। वो 6 महीने पहले सोनमर्ग की जेड-मोड़ टनल पर हुए अटैक में शामिल था।

20 अक्टूबर, 2024 को सोनमर्ग में जेड-मोड़ टनल पर हुए हमले में 7 लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन TRF ने ली थी, इसी संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी भी ली है। इसी हमले में शामिल एक आतंकी के मोबाइल से पहली बार मूसा की फोटो मिली थी।



दरअसल 2 दिसंबर 2024 में दाचीगाम के जंगलों में सेना ने लोकल आतंकी जुनैद अहमद भट्ट को एनकाउंटर में मार गिराया था। जुनैद लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। उसके फोन में मूसा की फोटो मिली थी।



इस फोटो में मूसा के अलावा 3 और आतंकी भी थे। सभी ने आर्मी की ड्रेस पहन रखी थी। ये पहली बार था, जब आर्मी को हाशिम मूसा के बारे में पता चला था।


