



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला मजिस्ट्रेट अमरजीत सिंह ने एक आदेश जारी करते हुए हवाणी-बफड़ी-नाड़सी-खंडेड़ा सड़क पर 5 मई, 2025 तक सभी प्रकार के मोटर वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी है।
इस सड़क पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 20 अप्रैल, 2025 से मरम्मत एवं उन्नयन कार्य प्रारंभ किया गया है।निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम हमीरपुर की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट ने इस मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया है।


इस अवधि के दौरान बडु से हवाणी (5 किलोमीटर) एवं बडु से खंडेड़ा (8 किलोमीटर) मार्गों का उपयोग वैकल्पिक आवाजाही के तौर पर किया जा सकता है।



जिला प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि वे मरम्मत कार्य की समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्णता सुनिश्चित करने हेतु इन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

















Total Users : 123573
Total views : 186877